प्रयागराज, सितम्बर 7 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी सोमवार देर शाम जारी कर दी। अभ्यर्थी प्रश्नपत्र, रिस्पांस शीट और उत्तरकुंजी देखकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। देशभर में 52.39 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा तीन से 25 अगस्त तक हुई थी, जिसमें करीब 55 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थी 15 सितंबर शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित है। सही आपत्ति पाए जाने पर शुल्क बैंक सेवा शुल्क काटकर वापस कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...