मथुरा, अप्रैल 9 -- थाना हाईवे पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते से चेकिंग के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी किया गये 76.5 फीट तांबे का बंडल बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उप निरीक्षक संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। बताते हैं कि तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन की और जाने वाले रास्ते से चेकिंग के दौरान विनोद उर्फ पाल निवासी गढ़ी खामनी, सादाबाद, हाथरस, विकास कुमार उर्फ विधायक निवासी नगला बक्शा, सादाबाद, हाथरस और टिंकू कुमार निवासी गढ़ी खमानी, सादाबाद, हाथरस को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से चोरी किये गये सामान में से 76.5 फीट व दो इंच मोटा तांबे के तार का बंडल बरामद कर चालान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.