रायबरेली, फरवरी 8 -- बछरावां,संवाददाता। रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर कस्बे के गेट संख्या 175 सी को ट्रेन के आने के संकेत मिलने पर गेट बंद करने लगा। इसी बीच जल्दबाजी के चक्कर में क्रासिंग पार रहा ट्रैक्टर चालक रेलवे ट्रैक के बीचों बीच में फंस गया। यह देखकर गेट के दोनो ओर खड़े लोग दंग रह गए। वहीं सामने से आ रही ट्रेन के लोको पायलट की नजर ट्रैक पर पड़ी तो उसने ट्रेन रोक दी। इससे बड़ी घटना होने से टल गई। लालगंज-बछरावां मार्ग पर कस्बे में स्थिति रेलवे क्रासिंग पर शनिवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे गेटमैन क्रॉसिंग बंद कर रहा था। इसी बीच एक ट्रैक्टर-ट्राली बछरावां से लालगंज की ओर जा रही थी और इस दौरान ट्रैक्टर आगे का हिस्सा निकल गया और ट्राली पीछे रह गए गई। तब तक गेट बंद हो गया यह देख वहां पर मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.