जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- बृजराजपुर और गम्हरिया के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन से दुर्व्यवहार एवं मारपीट कर जबरन फाटक खुलवाने का मामला सामने आया है। घटना 13 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे की है। गेटमैन ने रेल अधिकारियों और आरपीएफ को रविवार देररात सूचना दी। गेटमैन से मारपीट और फाटक खुलवाने की घटना को चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने गंभीरता से लिया है, क्योंकि ऑन ड्यूटी रेलकर्मी से मारपीट और फाटक खुलवाना सुरक्षा नियम के खिलाफ है। इससे क्रॉसिंग पर दुर्घटना हो सकती थी। आरपीएफ घटना में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करेगी, ताकि आगे ऐसी हरकत न हो। सूचना के अनुसार, जबरन फाटक खुलवाने वाले नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- रेलवे फाटक पर गेटमैन से दुर्व्यवहार व मारपीट रेल प्रशासन ने सड़क राहगीरों से अपील की है कि फाटक पर तैनात कर्मचारि...