पटना, अप्रैल 12 -- फतुहा के नियाजीपुर के पास शनिवार शाम 8.15 बजे रेलवे गुमटी के घुसी पार्सल वैन से 18623 अप इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस टकरा गई। जिसमें पार्सल वैन के परखच्चे उड़ गये। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पार्सल वैन चालक दुर्घटना से पहले ही कूदकर भाग गया था। इधर ट्रेन को भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के तुरंत बाद ट्रेन को रोक दिया गया। इसकी सूचना पाते ही मौके पर रेलवे पुलिस की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची। जिसके बाद मामले की पूरी छानबीन की गई। रेलवे के तकनीकी जांच अधिकारी ने ट्रेन की पूरी जांच-पड़ताल की। सभी सामान्य पाए जाने के बाद दो घंटे बाद 10.16 मिनट पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।टक्कर की तेज आवाज से यात्रियों में दहशत: ट्रेन में वैन की जोरदार टक्कर लगने के बाद कड़ाके की आवाज हुई। कई ...