संवाददाता, मई 11 -- पटना जिला के अंतर्गत मोकामा जंक्शन के पश्चिम रेल गुमटी पर तैनात गेटमैन समपार फाटक बंद कर सो गया, जिसके कारण तीन ट्रेन का परिचालन प्रभावित हुआ। 10 मिनट तक ट्रेन के साथ-साथ फाटक बंद होने के कारण सड़क पर भी जाम लग गया। मामले में दोषी पाए गए गेटमैन शिव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार रात 10 बजे से रविवार की सुबह 6 तक ड्यूटी थी। रविवार सुबह रेल ड्यूटी पर तैनात गेटमैन शिव फाटक बंद कर सो गया था। केबिन मैन के कमरे से कोई संदेश नहीं मिलने के कारण ट्रेनों का परिचालन भी 10 मिनट रुक गया तथा सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। रेल कंट्रोल तथा मोकामा स्टेशन पैनल के द्वारा काफी संदेश देने के बाद भी गेटमैन की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। दूसरे स्टाफ को भेज कर वहां जांच करवाई गई तो केबिन मैन सोया हुआ पाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.