हाजीपुर, फरवरी 10 -- महनार । सं.सू. हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर महनार प्रखंड के बासुदेवपुर चंदेल स्थित रेलवे गुमटी संख्या 27-सी को बंद करने के रेलवे प्रशासन के फैसले ने पूरे इलाके के लोगों को आक्रोश से भर दिया है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतरे और गुमटी बंद करने पहुंचे रेलवे और जिला प्रशासन के प्रयासों को नाकाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों की मांग है कि पहले अंडर पास का विकल्प दिया जाए, उसके बाद ही रेलवे की गुमटी को बंद किया जाए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गुमटी 27-सी से होकर गुजरने वाली सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी मुख्य संपर्क सड़क है। यह महनार, बिदुपुर और हाजीपुर होते हुए पटना तक जाती है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े और भारी वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद रेलवे द्वारा बिना किसी वैकल्...