रेलवे गुड्स यार्ड से पहली बार कंटेनर पर लोड हुआ चावल
मोतिहारी, मई 31 -- रक्सौल, हिसं। रक्सौल रेलवे के इतिहास में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। देश की प्रमुख चावल उत्पादक कंपनी रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड ने स्थानीय रेलवे गुड्स यार्ड से पहली बार कंटेनर रैक के माध्यम से अपने उत्पादों की लोडिंग शुरू की। कंपनी द्वारा प्रीमियम गुणवत्ता वाले चावल की बड़ी खेप असम के गुवाहाटी के लिए रवाना की गई।कंटेनर लोडिंग का शुभारंभ करते हुए कंपनी के निदेशक रिपु रमण ने कहा कि पहली बार कंपनी का चावल सीधे फैक्ट्री से कंटेनर के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। इससे ग्राहकों को ताजा व उच्च गुणवत्ता वाला चावल समय पर उपलब्ध हो सकेगा। एक पूर्ण कंटेनर रैक में लगभग 2,457 टन प्रीमियम गुणवत्ता वाले चावल की लोडिंग की गई है। संपूर्ण परिवहन कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से किया जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.