भागलपुर, अगस्त 21 -- बरारी । संवाद राज्य बरारी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच किलो गांजा बरामद किया है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंचल पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर रेलवे फाटक संख्या 5-बी के भीतरगामी पुल के समीप एक गड्ढे से काले रंग का बैग बरामद किया।बैग के अंदर गांजा के पांच पैकेट रखे हुए थे।बरारी थाना के पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि.राजनेता कुमार एवं संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक संख्या 5-बी के भीतरगामी पुल के पास एक गड्ढे में काले रंग का बैग फेंका हुआ है।सूचना में बैग के अंदर मादक पदार्थ होने की बात भी बताई गई थी।सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की।पुलिस टीम ने बरारी के अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार के साथ मौके पर पहुंचक...