रामगढ़, मई 17 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना रेलवे क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं, आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने

रेलवे समस्याओं पर चर्चा डीआरएम धनबाद अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। मुलाकात के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने बरकाकाना रेलवे क्षेत्र स्थित जोड़ा तालाब की गंभीर स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इसके अलावा बरकाकाना मुख्य मार्ग से रेल विहार जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि यह सड़क कई गांवों एवं रेलवे क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लंबे समय से सड़क की स्थिति अत्यंत...