लातेहार, अप्रैल 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे क्वॉर्टर में चोरी की वारदात देने वाले चोरों का अब तक सुराग नही मिल पाया है। जबकि 14 दिन पूर्व चोरों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। प्रभावित संदीप कुमार ने बताया कि उनका भाई रेलवे विभाग में ड्यूटी करते हैं। सपरिवार क्वॉर्टर नम्बर 199 ए में रहते हैं। उसे छोड़ सपरिवार बहन के पास बिहार चले गए थे। 23 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे क्वॉर्टर बन्द कर वह दुकान में चला गया। जब रात करीब 8:30 बजे क्वॉर्टर में आया तब लाखो रुपये के जेवर की चोरी होने के बारे में उन्हें पता चला। किचन की खिड़की टूटी हुई थी। उस खिड़की को तोड़ कर अंदर क्वॉर्टर में चोरों के घुसने की पूरी संभावना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उन चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निवेदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...