छपरा , मार्च 2 -- बिहार के वैशाली में एक मजबूर युवती के साथ एक रेलकर्मी ने मदद देने के बहाने रेप किया। अमृतसर से सहरसा चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस से हाजीपुर पहुंची युवती से सोनपुर में रेलकर्मी ने दुष्कर्म किया। वह युवती को सहायता देने के बहाने सरकारी क्वार्टर पर ले गया। पीड़िता के बयान पर एफआईआर के बाद सोनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय युवती अमृतसर-सहरसा ट्रेन में नई दिल्ली से अपने घर बक्सर जाने के लिए सवार हुई थी। छपरा होते उसे सोनपुर जाना था और वहां से बक्सर जाने की योजना थी। सोनपुर में ट्रेन का ठहराव नहीं होने पर वह हाजीपुर में उतर गयी। रविवार की रात किसी ट्रेन से सोनपुर पहुंची। युवती का कहना था कि ट्रेन में उसके सामान और टिकट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.