लातेहार, मार्च 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के रेलवे क्लब में रेलवे क्लब महिला समिति ने रविवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय जिप सदस्य संतोषी शेखर ने किया। मिलन समारोह कार्यक्रम को लेकर महिलाओं का उत्साह देखने लायक था ,जहां महिलाओं ने सबसे पहले केक काट कर मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही महिलाओं ने एक दूसरे के साथ मिलकर होली के गीत पर जमकर थिरकी। मौके पर मौजूद जिला परिषद संतोषी ने कहा कि होली का पर्व रंगों के त्योहारों के साथ-साथ आपसी मिलन और व्यवहार को बेहतर बनाने का पर्व भी है। जिसके माध्यम से सभी एक दूसरे के पुराने शिकवा शिकायत को भूलकर नए जीवन की बेहतर शुरुआत करते हैं । मौके पर रेलवे क्लब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.