औरैया, मार्च 2 -- अछल्दा, संवाददाता। होली के पर्व पर सोमवार को कस्बे के बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। साप्ताहिक बाजार और त्योहार की खरीदारी एक साथ होने से दिनभर चहल-पहल बनी रही। भीड़ बढ़ने के कारण रेलवे क्रॉसिंग से लेकर नहर पुल तक कई बार जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे क्रॉसिंग 13-बी पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। आम दिनों में भी यहां जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन होली के कारण हालात और बिगड़ गए। फाटक बंद होने पर दोनों ओर वाहन खड़े हो गए और खुलने के बाद आड़े-तिरछे वाहनों के निकलने की कोशिश में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। नहर बाजार और नहर पुल क्षेत्र में भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा। संकरी सड़क और बढ़े यातायात दबाव के कारण कई बार पूरी तरह ठहराव की स्थिति बन गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.