इटावा औरैया, मार्च 6 -- प्रशासन ने पाली बम्बा पुलिया के जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम काव्या सी. ने मौके पर पहुंचकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने भरथना-बकेवर रोड स्थित पाली बम्बा पुलिया के जीर्णोद्धार के साथ ही सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद तथा बिजली विभाग को पुलिया निर्माण कार्य में समन्वय के निर्देश दिए। उन्होंने पाली बम्बा चौराहे से रेलवे ओवरब्रिज तक करीब 800 मीटर सड़क पर यातायात में बाधा बन रहे बिजली के खंभों और बम्बा किनारे खड़े पेड़ों को हटाने के निर्देश भी दिए। दरअसल शीघ्र ही रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी को पूरी तरह बंद किया जाना प्रस्तावित है। इसे देखते हुए एसडीएम काव्या सी. और तहसीलदार दिलीप कुमार ने पुलिस बल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मौ...