रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से परेशान रहे वाहन चालक
अंबेडकर नगर, जून 13 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर-शाहगंज मार्ग पर मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास सैरपुर में स्थित रेलवे क्रासिंग के बंद होने के चलते वाहन चालकों को दुश्वारी का सामना करना पड़ा। व्यस्ततम मार्ग में शुमार होने के चलते इस रूट से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। स्टेशन मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि रेलवे क्रासिंग के मरम्मत कार्य कराने के चलते पूर्व में दिए गए सूचना के आधार पर बंद किया गया जो शनिवार को रात्रि नौ बजे के बाद खोल दिया जाएगा जिससे पुन: पूर्व की भांति आवागमन हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.