रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से 20 मिनट तक नहीं बंद हुआ बूम, दो एक्सप्रेस व फास्ट मेमू प्रभावित
औरैया, अगस्त 6 -- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित अछल्दा रेलवे स्टेशन की पूर्वी 13-बी रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार शाम वाहनों के भारी जाम के चलते करीब 20 मिनट तक रेलवे फाटक का बूम बंद नहीं हो सका। इसके कारण दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक फास्ट मेमू का संचालन प्रभावित हुआ। सूचना पर रेलवे कर्मचारियों और रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया, जिसके बाद रेल संचालन सामान्य हो सका। बताया गया कि रेलवे क्रॉसिंग करीब 40 मिनट तक बंद रहने के बाद खुली थी। दोनों ओर जमा वाहनों के एक साथ निकलने के दौरान ट्रैक पर दोनों दिशाओं से वाहन फंस गए। इसी वजह से निर्धारित समय पर बूम बंद नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Auraiya News: साप्ताहिक बाजार के चलते रेलवे क्रॉसिंग पर लगा 35 मिनट जाम, स्कूली बच्चे व मरीज रहे परेशान स्थिति गंभीर होने पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन ने तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.