गंगापार, मार्च 27 -- प्रयागराज-बांदा राजमार्ग पर स्थित जसरा रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने के लिए खोदाई करने के लिए शुक्रवार को जेसीबी के पहुंचने की सूचना पर जसरा बाजार के दर्जनों व्यापारी मौके पर पहुंच गए तथा विरोध प्रदर्शन कर जेसीबी को तत्काल वापस कर दिया। शुक्रवार को दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग व कार्यदायी संस्था के कर्मचारी जब जेसीबी लेकर जसरा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए तथा सड़क की खोदाई करना चाहा लेकिन सूचना पर दर्जनों व्यापारी मौके पर पहुंच गए। पहुंचे व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। साथ ही लोगों ने जेसीबी को बैरंग वापस कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता प्रयागराज को संबोधित एक ज्ञापन प्रोजेक्ट मैनेजर कन्हैया सिंह को दिया गया। जिसमें व्यापारियों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग, जसरा बाजार को दो भागों में बांटती है।...