औरैया, अप्रैल 16 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग 13-बी पर गुरुवार सुबह फाटक खुलते ही अव्यवस्था के कारण भीषण जाम लग गया। जाम के चलते गेटमैन समय पर फाटक बंद नहीं कर सका, जिससे कानपुर से इटावा की ओर जा रही नंदनकानन एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 11 बजकर 07 मिनट पर फाटक खुलते ही मोटरसाइकिल, पैदल यात्री और भारी वाहन अनियंत्रित तरीके से क्रॉसिंग पर आ गए, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस अव्यवस्था के कारण फाटक पूरी तरह बंद नहीं हो सका। इसी दौरान लगभग तीन मिनट बाद अप लाइन पर ट्रेन के आने पर गेटमैन ने फाटक बंद करने का प्रयास किया, लेकिन जाम के कारण सफलता नहीं मिली। इसके चलते नंदनकानन एक्सप्रेस को लगभग 12 मिनट तक आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। मौके पर मौजूद पीआरडी जवानों ने कड़ी मश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.