बरेली, मई 8 -- फतेहगंज पूर्वी। नगर से दातागंज फतेहगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग खराब हो गया। जिससे यातायात के अधिक दबाव के कारण क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी जाम खुलवाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ओवरब्रिज का निर्माण पर पूर्ण न होने से भी जाम लग रहा है। लोगों का कहना है कि कंट्रक्शन कंपनी की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अधिक लोड होने से रास्ते पर आए दिन जाम लगता है। यह भी पढ़ें- जाजमऊ पुल पर डायवर्जन में सरैंया आरओबी की सुस्ती बनी बाधा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...