गोरखपुर, मार्च 18 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जोन्हिया रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां रेलवे ट्रैक किनारे लगभग 28 वर्षीय युवक मृत अवस्था में मिला। आरपीएफ के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण आई चोट से हुई है। आसपास के लोगों से पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...