लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- चोरों ने भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक मकान पर धावा बोल दिया। चोर घर में घुसकर नकदी समेत लाखों रुपये के सामान उठा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। शहर के मोहल्ला शांति नगर गढ़ी रोड निवासी राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि उनका मकान भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित है। एक मार्च 2026 की सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच चोर घर में घुस आए और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से करीब 1 लाख 35 हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी पायल, लॉकेट और अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद इलाके से लोगों में दहशत है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.