गुमला, जून 1 -- कामडारा, प्रतिनिधि। पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया,जब क्षतिग्रस्त डंपर लादकर जमशेदपुर जा रहा एक ट्रेलर ट्रक हाईट गेज गेट में फंस गया। घटना शाम करीब 5:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर ट्रक संख्या WB39/B6011 राउरकेला स्थित टाटा कंपनी के ब्रांच से एक क्षतिग्रस्त डंपर वाहन लोड कर जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान कामडारा थाना क्षेत्र के पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग पर बने हाईट गेज से ट्रेलर पर लदा वाहन टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर हाईट गेज को क्षतिग्रस्त करते हुए करीब पांच मीटर आगे बढ़ गया।घटना देखकर रेलवे गेटकीपर और अन्य रेलकर्मियों ने तत्काल वाहन को रुकवाया तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी। यह भी पढ़ें- कोर्ट मोड़ के समीप गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा, कुछ देर बाधित रहा यातायात सूचना ...