वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में बुधवार से ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच से पहले डीआरएम आशीष जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच वाणिज्य और सिग्नल विभाग के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाणिज्य विभाग ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। सिग्नल विभाग की पूरी टीम 10.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। वह 90 रन से मैच हार गई। वाणिज्य विभाग को दो अंक मिले। टीम के विनय ने 55 बाल पर 90 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ी राकेश गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। सीनियर डीओएम बलेंद्र पाल, य़शवीर सिंह, शेख रहमान, पशुपतिनाथ मिश्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...