लखीमपुरखीरी, मई 16 -- लखीमपुर में जल्दबाजी के चलते हादसा होते होते बचा गया। शहर की रेलवे क्रासिंग के बंद होने के दौरान एक ई-रिक्शा चालक दोनों फाटकों के बीच फंसे गया। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। शनिवार को शहर की कृष्णा टाकीज रेलवे क्रासिंग में गोला की तरफ से आ रही ट्रेन के लिए फाटक बंद हो रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक जल्दबाजी के चक्कर में ई-रिक्शा लेकर घुस गया। यह देखकर गेटमैन ने ई-रिक्शा को साइड में कराकर खुद मौजूद रहकर ट्रेन को पास कराया। यह भी पढ़ें- लखीसराय : तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आया मासूम, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...