रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट मे आया बाइक सवार बचा
अयोध्या, जून 8 -- मयाबाजार, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर गांव के पास रेलवे लाइन क्रास करते समय बाइक सवार युवक ट्रेन की चपेट मे आया गया। हालांकि घटना मे युवक को हल्की चोट ही आई, परंतु मोटरसायकिल पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई। ग्राम प्रधान केशवपुर राम निहाल ने बताया कि उनके गांव में रहने वाला दिनेश कुमार (29) पुत्र झगरू राम जन्मभूमि से नौकरी कर गांव लौट रहा था कि लगभग साढ़े नौ बजे रेलवे लाइन क्रास करते समय पश्चिम से पूर्व जा रही ट्रेन की चपेट मे आ गया। ट्रेन के झटके से वह दूर जा गिरा परन्तु हेलमेट की वजह से उसकी जान बच गयी, केवल एक पैर मे कुछ खरोच ही आई है। परंतु बाइक पूर्णतया क्षति ग्रस्त हो गयी। थानाप्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षति ग्रस्त बाइक को कब्जे मे लेकर जांच कर रही है। बताते चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.