हरदोई, फरवरी 21 -- मल्लावां। मल्लावां कस्बा निवासी विमल कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, अनूप कुमार, अनुराग मिश्रा, अजय यादव ने रेल मंत्री से मांग की है। बताया कि मल्लावां से संडीला मार्ग पर मल्लावा कस्बे में ही रेलवे क्रॉसिंग पड़ती है। ट्रेन के गुजरते समय रेलवे फाटक बंद कर दिया जाता है। कभी-कभी बहुत इमरजेंसी में लोगों को जाना होता है तो फाटक बंद होने पर ऐसे लोगों के न जा पाने में दिक्कत होती है। इसलिए जनहित में रेलवे क्रॉसिंग पर पुल बनवाया जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.