औरैया, मार्च 11 -- कंचौसी, संवाददाता। कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर बुधवार सुबह मौरंग से लदा एक ट्रक अचानक खराब होकर रेलवे ट्रैक पर ही खड़ा हो गया। इससे दिल्लीझ्रहावड़ा रेलमार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार औरैया से रसूलाबाद की ओर जा रहा मौरंग लदा ट्रक कन्नौज की तरफ जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही ट्रक कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा, वह अचानक खराब होकर बंद हो गया। चालक ने कई बार ट्रक स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच डीएफसी ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के आने की सूचना मिली। गेटमैन ने क्रासिंग बंद करने की कोशिश की, लेकिन ट्रक ट्रैक पर खड़ा होने के कारण गेट बंद नहीं हो सका। स्थिति को देखते हुए ट्रेन को होम सिग्नल के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.