गौरीगंज, अप्रैल 12 -- मुसाफिरखाना। कस्बे के दोनों छोरों पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग इन दिनों राहगीरों व स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई हैं। लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेलखंड पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या के चलते दिनभर फाटक का बार-बार बंद होना आम बात हो गई है। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ता है। इससे न केवल स्कूली छात्रों, बल्कि नौकरी पेशा लोगों व बीमार लोगों को समय से गंतव्य पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कस्बे से दादरा होते हुए लालगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग दुवरिया, गौतमपुर, पूरे पहलवान, पलिया पूरब, चंदीपुर, विश्रामराय, दादरा और भद्दौर जैसे गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। वहीं दूसरी ओर इसौली-पारा मार्ग पर स्थित क्रॉसिंग निजामुद्दीनपुर, रसूलाबाद...