बाराबंकी, फरवरी 1 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में डमौर गांव रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव देख कर ग्रामीण ठिठक गए। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जहांगीराबाद थाना के हजरतपुर गांव निवासी गोविंद गौतम (25) पुत्र सुरेश चंद्र का शव रविवार की सुबह कुछ दूर डमौर गांव रेलवे क्रासिंग के पास मिला। युवक का शव देख कर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गोविंद मानसिक रूप से कमजोर था। वह मजदूरी करता था। रात करीब 12 घर में किसी को बताए बिना ही निकला था। सुबह उसका शव मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम ...