रेलवे क्रासिंग के पास टूटा ट्रक का एक्सल, 40 मिनट फंसी राजधानी एक्सप्रेस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- रानीगंज पट्टी मार्ग पर सोमवार रात रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक का एक्सल फेल होने के कारण राजधानी एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक रुकी रही। ट्रक क्रासिंग से हटाने के बाद उसे रवाना किया जा सका। सोमवार रात करीब 10 बजे पट्टी से रानीगंज आ रहा ट्रक रेलवे क्रासिंग पार करने लगा। ब्रेकर पर झटका लगने से अचानक उसका एक्सेल टूट गया। पटरी के करीब ट्रक फंसने की जानकारी लखनऊ डीआरएम ऑफिस दी गई। काफी मशक्कत के बाद भी ट्रक आगे पीछे नहीं हुआ। ट्रक रेलवे लाइन से ढाई मीटर ही दूर था। रात 10.17 बजे नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस मां बाराही धाम स्टेशन पंहुची। ट्रक को पीछे करने के बाद चेन से रेलवे क्रासिंग बंद की गई। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को धीमी गति से रेलवे क्रासिंग पार करवा करके रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर संजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.