हरदोई, मार्च 23 -- संडीला। कस्बे की सदर बाजार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग का फाटक सोमवार एक बजे दोपहर अचानक टूट जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। फाटक टूटने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को करीब दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग वैकल्पिक मार्ग तलाशते नजर आए, जबकि स्थानीय लोगों में भी असुविधा रही। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फाटक को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रेलवे क्रॉसिंग की नियमित जांच और समय-समय पर रखरखाव किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आमजन को परेशानी से बचाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...