बलरामपुर, जनवरी 28 -- श्रीदत्तगंज। रेलवे लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमाल अहमद सिद्दीकी ने केन्द्र सरकार को पत्र भेजकर निर्माणाधीन खलीलाबाद-बहराइच रेलमार्ग परियोजना में भूमि देने वाले किसानों के एक सदस्य को रेलवे विभाग में नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि क्षेत्र के अधिकांश किसान जमीन पर ही निर्भर हैं और यहां उद्योग या अन्य रोजगार के साधन नहीं हैं, जिससे लोगों को पलायन करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि अधिग्रहित भूमि के बदले प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए, ताकि किसानों की आजीविका सुरक्षित रह सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.