प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन (आईआरईएफ) और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन ने रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक में कथित फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सैय्यद इरफात अली की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरोप लगाया गया कि बैंक प्रबंधन मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव एक्ट और बायलॉज की अनदेखी कर नियमों के विपरीत ऋण स्वीकृत कर रहा है। संगठन का दावा है कि लोन सुरक्षा बीमा के नाम पर कर्मचारियों से दो प्रतिशत राशि वसूली जाती है, लेकिन बीमा नहीं कराया जाता।आईआरईएफ ने मामले की जांच और कार्रवाई के लिए केंद्रीय निबंधक सहकारिता, रिजर्व बैंक तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को पत्र भेजा है। बैठक का संचालन शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। बैठक में जोनल महामंत्री मनोज पांडेय, फेडरेशन एवं वर्कर्स यूनियन...