लातेहार, मार्च 26 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में पूर्व स्कूल के पास मोड़ पर मुख्य सड़क किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ देने से रामनवमी जुलूस के दौरान परेशानी होगी। हादसे का भी भय बन गया है। आने - जाने वाले वाहनों के उस गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बन गया है। इस सड़क से होकर पहाड़ी हनुमान मंदिर से श्री रामनवमी पूजा का जुलूस भी जाएगा । सड़क किनारे इस गड्ढे से जुलूस के दौरान श्रद्धालुओ को काफी दिक्कत होगी। बता दे कि क्षतिग्रस्त पानी के पाइप को बदलने के लिए काफी दिन पहले गड्ढा खोदा गया था। रेलवे के द्वारा नया पाइप लगाने के बाद भी गड्ढा को नही भरवाया गया है। रेल कर्मियों ने गड्ढा को भरवाने की मांग रेल अधिकारियों से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.