फतेहपुर, जून 1 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी से एक बाइक चोरी हो गई। खरगपुर थाना हुसेनगंज निवासी प्रियंका देवी पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि वह रेलवे कर्मचारी हैं और वर्तमान में अपने पति के साथ रेलवे कॉलोनी ब्लॉक खागा में रहती हैं। 26 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके पति ने बाइक को कमरे के बाहर बरामदे में खड़ा किया था। रात में किसी चोर ने बाइक चोरी कर ली। चोरों ने कमरे के बाहर कुंडी भी लगा दी थी, जिससे दंपति बाहर नहीं निकल सके। सुबह पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तो बाइक गायब मिली। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- पंचमुखी मंदिर के पास से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- बाइक चोरी का मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...