भागलपुर, दिसम्बर 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे कॉलोनी में इन दिनों अवैध ई-रिक्शा स्टैंड संचालित होने लगा है। चालक रेल यात्रियों को बैठाने के लिए खींचातानी भी करते हैं। किसी ट्रेन के स्टेशन पर रुकने पर सवारी बैठाने के लिए सड़क घेर ली जाती है। जिस दिन डीआरएम या किसी बड़े अधिकारी का निरीक्षण होता है उस दिन ई-रिक्शा चालकों को कॉलोनी में नहीं आने दिया जाता है। जबकि आम दिनों में धड़ल्ले से स्टैंड लगता है। आरपीएफ को इस बारे में कई बार शिकायत की गई लेकिन एईएन कार्यालय के एक कर्मी के आगे लोगों की शिकायतें बेबस हैं। रेलवे कर्मचारियों को भी इससे परेशानी हो रही है। एनईएन कार्यालय के प्रधान लिपिक ने बताया कि इस तरह की सूचना नहीं है। इस मामले को दिखवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...