बेगुसराय, मार्च 13 -- गढ़हरा(बरौनी)। थाना क्षेत्र के रेलवे न्यू कॉलोनी में गुरुवार को लोगों ने साइकिल चोरी करते एक किशोर को पकड़ लिया। उसको लोगों ने बांध कर रखा। गढ़हरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। रेलकर्मी सरोज कुमार, मुरारी कुमार, रंजीत कुमार आदि का कहना है कि रेलवे कॉलोनी में साइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे लोग परेशान हैं। पिछले दो महीना में भी करीब आधे दर्जन साइकिल चोरी होने की घटना हुई। लोगों का आरोप है कि साइकिल चोरी के आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया जाता है। पुलिस जांच-पड़ताल कर उसे छोड़ देती है। इससे चोरों का मनोबल बढ़ता है। बीते दिनों भी इसी तरह की घटना रेलवे फ्रेड डिपो में हुई। इधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.