रेलवे कॉलोनी में सफाई व्यवस्था चरमराई, मेंस कांग्रेस ने सौंपा पत्र
बोकारो, अक्टूबर 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस बोकारो स्टील सिटी शाखा की ओर से एरिया रेलवे मैनेजर व सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र सौंपकर रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता की गंभीर समस्या से अवगत कराया गया। पत्र में बताया गया कि कॉलोनी का पुराना सफाई टेंडर 20 जुलाई 2026 को समाप्त हो चुका है, लेकिन अब तक नया टेंडर जारी व आवंटित नहीं किया गया है। बारिश के बाद कॉलोनी में जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं। वहीं, नालियां कचरे व गाद से जाम हैं। इससे जलजमाव व गंदगी की स्थिति बनी हुई है। मेंस कांग्रेस ने कहा कि इससे रेलकर्मियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। संगठन ने नए टेंडर की प्रक्रिया अविलंब पूरी करने व नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई व नालियों की उड़ाही कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.