लातेहार, फरवरी 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में लापरवाही के कारण सैकड़ों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। रेलवे विभाग के अधिकारी बर्बाद हो रहे पानी को बचाने के उपाय नहीं कर रहे हैं। कई रेल कर्मियो ने बताया कि पूर्व रेलवे स्कूल और सुभाष चौक के पास भूमिगत पानी सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। कई महीने से रोज सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। सम्बन्धित क्वॉर्टरों में अपेक्षित रुप से पानी नहीं मिल पा रहा है। रेलवे विभाग के द्वारा कॉलोनी में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय रेल अधिकारी बर्बाद हो रहे इस पीने के पानी को बचाने की तरफ से अपनी आंख मूंद लिए हैं। रेल कर्मियो ने बताया कि बर्बाद हो रहे उक्त पानी पर नजर भी सभी लोगो को पड़ती है,लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया जा रहा है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.