लातेहार, मार्च 6 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह के रेलवे कॉलोनी में पूर्व रेलवे पार्क के निकट क्षतिग्रस्त पानी सप्लाई की पाइप को ठीक कराया गया। खराब पाइप को निकाल कर नया पाइप को रेलवे विभाग द्वारा लगाया गया। पीने के पानी का बहना अब बन्द हो गया है। बता दे कि महीनों से क्षतिग्रस्त पाइप से सैकड़ो लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा था। रेलवे क्वॉर्टरों में पानी कम मिलता था।इस समाचार को हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद रेल अधिकारियों ने इसे गम्भीरता से लेकर पाइप को ठीक कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...