पलामू, जुलाई 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के समीप से 2.690 किलोग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 13.50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान मनातू थाना क्षेत्र के नागद गांव निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र कुमार सिंह, 28 वर्षीय मनोज कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार यादव के रूप में की गई है। एसपी कपिल चौधरी ने शुक्रवार को प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग अफीम लेकर ट्रेन के माध्यम से पंजाब जाने की तैयारी में हैं। इसके आलोक में प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर रेलवे कॉलोनी के पास छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के जींस की पैंट ...