जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- टाटानगर रेलवे कॉलोनी के जर्जर क्वार्टर की जल्द मरम्मत होगी। दक्षिण पूर्व जोन के रेल जीएम अनिल कुमार जैन ने मेंस कांग्रेस के महासचिव को यह आश्वान दिया है। दरअसरल, दक्षिण पूर्व जोन मेंस कांग्रेस के महासचिव एसआर मिश्रा ने रेल जीएम से मुलाकात कर क्वार्टर और कॉलोनी की जर्जर स्थिति की जानकारी दी। रेल जीएम ने संबंधित विभाग से क्वार्टर और कॉलोनी की दुर्दशा के कारणों की जानकारी लेने का आश्वासन दिया है। रेल कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित विभाग शिकायत के बावजूद क्वार्टर की मरम्मत पर ध्यान नहीं देता है। कर्मचारियों के अनुसार, क्वार्टर का बाउंड्रीवॉल टूटा है और बारिश होने पर छत से पानी रिसता है। कर्मचारियों की शिकायत पर ही मेंस कांग्रेस के जोनल महासचिव नए रेल जीएम से मिले थे, ताकि समस्या का समाधान हो सके।मालूम हो कि आपके प्रिय ...