लातेहार, मार्च 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे कॉलोनी की सड़क किनारे की कई लाइट खराब हो गई है। रेलवे कॉलोनी में शाम होते ही अंधेरे पसर जाता है। इससे रेलकर्मियो को काफी दिक्कत हो रही है। कई रेल कर्मियों ने बताया कि कई महीने से कॉलोनी की सड़क किनारे की लाइट खराब होकर पड़ी हुई है, लेकिन नई लाइट को नही लगाई जा रही है। जबकि रेलवे विभाग के द्वारा लाइट की आपूर्ति भी होती है। रात में ड्यूटी जाने और आने में रेलकर्मियो को अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। रेलकर्मियो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रेलवे विद्युत विभाग से कई बार खराब लाइट हटा कर नई लाइट लगाने की मांग की गई , लेकिन इस तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है। रेल कर्मी अब धनबाद के रेल अधिकारियों से इसकी शिकायत करने का मन बना रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.