चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम की अनुशंसा पर 7 कर्मचारियों को 30 प्रतिशत एलडीसीई कोटा के तहत एओएम पद ग्रुप-बी में प्रमोशन दिया गया है। परिचालन विभाग में इसको लेकर 24 और 31 मई को सीबीटी परीक्षा लिया गया था। इन पदों में प्रमोशन के लिए 10 अगस्त को इंटरव्यू लिया गया जिसमें 7 कर्मचारियों को (5 अनारक्षित, एससी-1 और एसटी-1) एओएम के पद पर प्रमोशन दिया गया। जिन कर्मियों का प्रमोशन दिया गया वे हैं रतन सहाय सीडीटीआई/ सेफ्टी आद्रा, वनबिहारी लागुरी (एसटी) एसएस/ टाटानगर चक्रधरपुर रेल मंडल, पंकज कुमार एसएस चांडिल आद्रा, संतोष कुमार दूबे डिप्टी स्टेशन मास्टर टाटानगर चक्रधरपुर, प्रणय कुमार बर्मन चीफ डीटीआई चक्रधरपुर, बीरेंद्र कुमार एसएस/एसडीएमडी आद्रा एवं आशीष कुमार मांडी एसएस खड़गपुर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- रेलवे के 7 अधिकारि...