धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में सोमवार को डीआरएम अखिलेश मिश्र ने 31 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दिसंबर 2025 माह में इन कर्मियों की सूझबूझ से धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया गया था। इनकी सजगता से समस्याओं, दुर्घटनाओं, असामान्यताओं को टला गया। इस अवसर पर रेल अधिकारी प्रदीप कुमार, रतन कुमार झा, धीरज कुमार, आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट अनुराग मीणा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...