किशनगंज, अप्रैल 8 -- किशनगंज । संवाददाता बिहार राज्य अंतर्गत रेलवे के 141 समपारों पर सड़क ऊपरी पुल बनाने की मांग को लेकर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है। जिसमें निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर दिए जाने की मांग की गई है। भेजे गए पत्र के अनुसार बिहार राज्य में पथों पर बढ़ते हुए वाहनों के दवाब के कारण रेलवे समपारों पर लगने वाले जाम एवं इससे लोगों को होने वाले कठिनाई तथा ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य के सभी समपारों पर सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में राज्य सरकार के अनुरोध पर रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य अंतर्गत कुल 219 समपारों पर आरओबी ...