जमशेदपुर, फरवरी 5 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के 13 सीनियर सेक्शन इंजीनियर का तबादला एक से दूसरे ब्रांच में हुआ है। चक्रधरपुर मंडल कार्मिक विभाग से बुधवार को सभी के तबादले की सूची जारी की गई इसके साथ ही रेल मंडल के सीनियर डीईएन को भी पत्र भेजा गया है। बताया जाता है कि रेलवे में लोको पायलट समेत अन्य विभागों में भी कर्मचारियों के प्रमोशन और तबादले का दौर शुरू है। इससे कई बार तबादले पर रेल कर्मचारी सवाल भी उठा चुके हैं। वाणिज्य विभाग में भी जल्द कर्मचारी ही एक से दूसरे स्टेशन पर भेजे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...