प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने मेडिकल विभाग के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर और हेल्थ इंस्पेक्टर के पदों को संवेदनशील पदों की सूची में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही अब इन पदों पर तैनात कर्मचारियों का प्रत्येक चार वर्ष में अनिवार्य स्थानांतरण किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को आदेश जारी कर दिया है।प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे में वर्तमान में 10 हेल्थ इंस्पेक्टर कार्यरत हैं। रेलवे बोर्ड के नए आदेश के बाद ये सभी नई स्थानांतरण नीति के दायरे में आएंगे। आदेश के अनुसार, जिन कर्मचारियों का कार्यकाल निर्धारित अवधि पूरी करेगा, उनका नियमानुसार स्थानांतरण किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, संवेदनशील पदों पर समय-समय पर स्थानांतरण की व्यवस्था से क...