मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर। ट्रेनों में यात्री सुविधाएं बढ़ाने और शिकायतें हल करने के लिए रेलवे ने नई पहल की है। इसके तहत लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों को अधिकारी 'गोद' लेंगे। वैसी ट्रेनों को 'गोद' लेना है, जिसकी रेल मदद एप या हेल्पलाइन नंबर पर सर्वाधिक शिकायतें मिल रही हो। गोद लेने वाले अधिकारी ट्रेन में मिलने वाली यात्री सुविधाओं और शिकायतों के लिए जिम्मेदार होंगे। दरअसल, ट्रेनों में मिलने वाली यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने व शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने 'ओन योर ट्रेन' सिस्टम बनाया है। इस व्यवस्था के तहत पूमरे सहित सभी जोन व मंडल मुख्यालय के अधिकारी ट्रेनों को 'गोद' लेंगे। हर जोन को लंबी दूरी की महत्वपूर्ण 25 ट्रेनों को गोद लेना है। इसका निर्देश रेलवे बोर्ड ने जारी किया है। रेलवे बो...